एनएसयूआई द्वारा होम साइंस महिला महाविद्यालय में किया प्रदर्शन
जबलपुर दर्पण। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की जिला इकाई द्वारा होम साइंस महाविद्यालय में एनएसयूआई की राष्ट्रीय समन्वयक देवकी पटेल के नेतृत्व में विभिन्न परीक्षाओं परिणामो में अनिमितताओं एवं महाविद्यालय इमारतों के रखरखाव एवं अन्य छात्र सुविधाओं की मांगों को लेकर होम साइंस महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय समन्वयक देवकी पटेल ने बताया कि कि महाविद्यालय द्वारा पूर्व में विभिन्न विषय स.पी.सी.एम., सी.एम.बी.बी., सी.बी.जेड, सी.बी.टी.जेड. आदि विषयों के परीक्षा परिणाम जारी किये गये, जिसमें 50 प्रतिशत तक लगभग छात्रों को अनुत्तीर्ण एवं एटीकेटी आई है, जो दर्शाता है कि महाविद्यालय द्वारा मूल्यांकन कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है, जिससे ये सब अनियमिततायें सामने आई हैं। महाविद्यालय द्वारा पारदर्शितापूर्ण मूल्यांकन कार्य कराना महाविद्यालय की नैतिक जिम्मेदारी है । अतः एन.एस.यू.आई. मांग करती है , कि उपरोक्त विषयों की पुर्नमूल्यांकन कार्य विषय के विशेषज्ञ अध्यापकों से कराया जाये तथा मूल्यांकन कार्य में हुई लापरवाही की जाँच हेतु कमेटी का गठन किया जाये।
प्रत्येक वर्ष लाखों रूपये शासन द्वारा महाविद्यालय के इमारतों के रख – रखाव के लिये खर्च किये जाते हैं, परन्तु इमारतों की हालत जर्जर बनी हुई है। लाखों रूपये के बंदरवांट की जा रही है । पिछले पाँच सालों के रख – रखाव खर्चों का ऑडिट कराया जाये तथा महाविद्यालय की इमारतों का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाये तथा अन्य छात्रों के मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर शुक्ला, अदनान अंसारी, तान्या गौतम, शाहनवाज अंसारी,शफी खान, कौशिकी, प्रिया मिश्रा रीना राज, शालिनी पटेल, पूजा साहू आदि उपस्थित थे।



