एक एकड़ से ज्यादा दायरे में फैला एक वटवृक्ष नाम ही है वटे्श्वर धाम पिपरिया
जबलपुर दर्पण। बरेला समीप बटेश्वर धाम पिपरिया मैं 1 एकड़ से ज्यादा भूभाग में एक वट्वृक्ष फैला हुआ है जिसमें लगभग 11 बररोह (कंदरिया) निकली हुई है जो कि अपने आप में एक विशालकाय वृक्ष का रूप धारण किए हुए हैं वटवृक्ष के नीचे अद्वितीय स्वरूप में संकट मोचन हनुमान जी महाराज विराजमान है बाएं हाथ में माता सीता जी द्वारा भेजी गई निशानी चूड़ामणि हृदय में संजोए हुए हैं दाहिने हाथ में गदा और दाहिने पैर में शनि देव को दबाए हुए मनमोहक,संकट मोचन स्वरूप मान्यता है दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है परिसर में मां जगत जननी की नौ बहनों के साथ हरदौल बाबा भैरव बाबा स्थान को और भी सुंदर बनाते हैं वटे्श्वर धाम में बरसों पुराना पीपल वृक्ष ,पीपल के नीचे बड़ी खेरमाई माता ,शनि देव विराजमान है परिसर में बाल योग समिति द्वारा पौधों से लिखा जय श्री राम ,अनेक औषधि पौधे, छोटे-छोटे गार्डन ,यज्ञशाला, एवं परिसर में योग गुरु शिवराम राहुल साहू द्वारा निशुल्क योग शिक्षा बटेश्वर धाम पुजारी पंडित विजय पांडे रानू तिवारी, विवेक तिवारी, राकेश सोनी, शिवराम साहू, मणिराम, गोपाल कुशवाहा, सूरज यादव ,पंजी यादव, सोनेलाल, मगन यादव ,मुन्ना, भैरों, मोहन ,अजय, इन्द्र कुमार,नन्हे, ललित, राजकुमार,हर्ष, विनित, संजय, घनश्याम ,सुखदयाल, सुभाष ,मुकेश, हरि,वीरेंद्र,गांव के सभी युवा साथीयों के सहयोग के कारण विगत 7 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 200 पौधे रोपे जाते हैं दिलचस्प बात यह है कि आज भी यहां रोपे हुए पौधों में लगभग 90 प्रतिशत पौधे सुरक्षित है और विशाल काय पौधे का रूप धारण कर चुके विगत 4 वर्षों से बटेश्वर धाम समिति का युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु बटेश्वर धाम क्रिकेट का आयोजन किया जाता है।



