प्रथम क्रमोन्नति आदेश के इंतजार में अध्यापक संवर्ग

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अध्यापक संवर्ग अपने आप को छला सा महसूस कर रहा है आज दिनांक तक उन्हें क्रमोन्नति का आदेश जारी नहीं होने से वह अत्यंत दुखी हताश एवं हलकान है। शासन के द्वारा अध्यापकों के प्रति ऐसा व्यवहार अशोभनीय है लगभग 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें आज दिनांक तक क्रमोन्नति न मिल पाना शासन की उदासीनता साफ नजर आती है यदि अध्यापकों की क्रमोन्नति का आदेश शीघ्र जारी नहीं होता है तो सारे अध्यापक सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के बाध्य होंगे उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संघ के रॉबर्ट मार्टिन ,दिलीप सिंह ठाकुर, दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास , स्टैनली नारबट ,हेमंत ठाकरे , प्रदीप पटेल,आसाराम झारिया ,सुधीर अवधिया,रॉबर्ट फ्रांसिस, राजकुमार यादव, संतोष चौरसिया, गोपी साह,उमेश सिंह ठाकुर, सुनील झारिया ,अनूप सिंह मरकाम, सुधीर पावेल ,गुडविन चार्ल्स , त्रिलोक सिंह समर सिंह, नितिन तिवारी, विश्वनाथ सिंह ,विशाल सिंह, आकाश भील आदि ये शासन से मांग करते है कि अध्यापकों की प्रथम क्रमोन्नति आदेश शीघ्र जारी किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे ।



