शातिर बदमाश अन्नू उर्फ अभय कनौजिया का जारी हुआ एनएसए वारंट
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार अन्नू उर्फ अभय कनौजिया पिता अजय कनौजिया उम्र 28 वर्ष निवासी कमेटी हॉल के पास संजय नगर अधारताल एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2011 से लगातार थाना क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम दे रहा है। जिसके विरूद्ध बलवा, हत्या का प्रयास, घर मे घुसकर मारपीट तोडफोड, अवैध वसूली, अपहरण कर बलात्कार के 17 अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शातिर बदमाश का एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो को देखते हुए एन.एस.ए. का वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया। शातिर बदमाश वर्तमान में हत्या के प्रयास के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में बंद है। एन.एस.ए.के जारी वारंट में केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिवत गिरफ्तारी की जावेगी।



