जमीन बटवारे को लेकर युवक पर बका से जानलेवा हमला
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार मारपीट में घायल को मन्नूलाल अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुॅची कोतवाली पुलिस को पंकज कुमार सेन ग्राम राजा इमलई थाना कुण्डम ने बताया कि उसके मित्र रोहित के साथ बंटी साहू होटल में 1 हजार रूपये वापस देने की बात पर गांव का बाला प्रसाद सेन हाथ में बका लेकर उससे जमीन बटवारे के विवाद पर गाली गलोज कर जान से खत्म कर दुगा कहकर बका से सिर पर 3 बार हमला किया हाथ में कट जाने से गम्भीर चोट आयी, बाला प्रसाद ने बका से पुनः हमलाकर पैर में भी चोट पहुॅचा दिया वह चिल्लाया तो उसके बड़े पिताजी का लड़का जगदीश सेन बचाने आया तो आरोपी बका लेकर भाग गया। जान से मारने की नियत से धारदार बका से उस पर प्राणघातक हमला किया है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल थाना कुण्डम क्षेत्र का होने से डायरी अग्रिम विवेचना के लिए कुंडम थाना स्थानांतरित की गयी।



