60 लीटर महुआ हाथ भट्टी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/सिहोरा। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त एस एन दुबे के मार्गदर्शन मेंं आबकारी वृत्त सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र क़े अन्तर्गत आने वाली ग्राम घाट सिमरिया में प्राप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी रामकेश बर्मन पिता सोनेलाल बर्मन उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घाटसिमरिया थाना खितौला के रिहायशी मकान की समक्ष गवाहान तलासी लेने पर 4 प्लास्टिक के गुम्मो में रखी 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद की गई।
मदिरा बरामद होते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया परन्तु टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी द्वारा उक्त मदिरा का धारण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क , 34 (2) का दण्डनीय अपराध होने से गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान जिनेन्द्र कुमार जैन आबकारी उप निरीक्षक, सतीश कुमार खम्परिया, फूल सिंह एटिया , सन्त लाल मरावी, गणेश सिंह एवं अशोक सिंह बघेल आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।


