जबलपुर में 57वां मंगल धार्मिक मिलाप आज

जबलपुर दर्पण । जबलपुर संस्कार धानी को धर्म धानी बनाने, सनातन संस्कृति के जागरण लिए से श्रीराम मंदिर मदन महल में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है । इसी श्रृंखला में 57 वां मंगल मिलाप में आज श्रावण मास के मंगलवार को संध्या 7 बजे: आरती 7.15 बजे : श्री नर्मदा अष्टक , 7.30 बजे : सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ,7.45 बजे : श्री हनुमान जी की आरती, श्री राम जी स्तुति ,8.00: प्रसाद वितरण होगा । आज प्रभु जी की सेवा मदन बत्रा ,श्रीमति गीता बत्रा एवं समस्त बत्रा परिवार द्वारा प्रभु जी के श्री चरणो में भोग (प्रसादी) अर्पित की जायेगी । इस अवसर पर श्रृध्दालु जनों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह अध्यक्ष गुलशन मखीजा, गीता पांडे, रमेश शर्मा मनीष पोपली, मनोज शर्मा सहित मंदिर समिति ने किया है।



