आगामी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर

जबलपुर दर्पण । क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के तत्वावधान में हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी 2026 को जबलपुर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। समाज द्वारा इस अवसर पर पूजन-अर्चन, पुष्पांजलि, दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विविध आयोजन किए जाएंगे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे मदन महल थाना के समीप स्थित शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन, पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण के साथ होगी। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।मुख्य समारोह सायं 4 बजे से विजय नगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान, विजय नगर (एस.आर. मॉल के पीछे) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में दीपोत्सव, पुष्पांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज के वरिष्ठजनों के उद्बोधन होंगे।क्षत्रिय मराठा समाज के नेतृत्व में मराठी भाषी समाज के सहयोग से प्रतिवर्ष शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर उत्साहपूर्वक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रवीण सालुंके, श्रीमती प्रतिभा भापकर, उमेश सरफरे, तरुण सोनोने, संतोष सोनोने, भास्कर राव काकड़े, अनिरुद्ध जाधव, राजू सपकाळ, रोशन दादा वाकुडकर, प्रदीप तिगाड़े, अजय सोनोने, श्रीकांत देशपांडे, आशीष बावसकर, सुनील बनकर, श्रीमती सुरेखा बनकर, सुनीलदत्त सोनोने, शेखर शिवराम सवड़े, श्रीमती निर्मला ताई हांडे, श्रीमती शोभा ताई पवार, दिलीप झिंगे, मुकेश बनकर, पुरुषोत्तम सवड़े, सुशील जाधव, शिवाजी राव ढवले, स्मिता वाघ, विवेक भोसले, आदि।
शेखर काटकर, विजय डुचे एवं राजा सोनोने सहित अनेक समाजजन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।



