जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड आंगनबाड़ी में गोद भराई का कार्यक्रम हुआ संपन्न

जबलपुर दर्पण। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पार्षद महोदया मोनिका सिंह की उपस्थिति में केंद्र 94 ग्रीन सिटी में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “महिला एवं स्वास्थ्य” थीम पर आधारित मंगल दिवस का आयोजन परियोजना अधिकारी रीतेश दुबे के मार्गदर्शन में बहुत ही धूमधाम से किया गया। जिसमें क्षेत्र की 6 गर्भवतियों को पार्षद की ओर से पोषण थाली एवम् सुहाग की सामग्री देकर गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। गर्भवतियों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु पोषण के महत्व को समझाते हुए पार्षद महोदया ने आंगनवाड़ी से मिलने वाले पूरक पोषणआहार, दवाओं के सही तरीके से इस्तेमाल पर जोर दिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गर्भवती माताओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता सरिता पटेल, पर्यवेक्षक खुशबू ठाकुर, पूजा चौरसिया, सविता अग्रवाल, एएनएम अर्चना दुबे, कार्यकर्ता अंजना साहू लक्की पटेल, सहायका सरला जयसवाल एवं रजनी बर्मन एवम् क्षेत्रीय महिलाओं की उपस्थिति एवम् सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page