दुष्कर्म के आरोपी थाना प्रभारी संदीप अयाची पाटन बाईपास से गिरफ्तार:न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

जबलपुर दर्पण नप्र। पुलिस की वर्दी को दाग दाग करने वाले रेप के आरोप में फरार चल रहे 5000 हजार रु के इनामी आरोपी को आज दोपहर 2 बजे के आस पास महिला सेल की थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने धर दबोचा। महिला थाना प्रभारी प्रीति तिवारी से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी की 5000 हजार रु का इनामी रेप का आरोपी संदीप आयची पाटन बाईपास से गुजरेगा सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी प्रीति तिवारी एव उनकी टीम पाटन बाईपास पहुंची जहा आरोपी संदीप अयाची को गिरफ्तार कर वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने लाया गया रेप के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से थाना प्रभारी संदीप आयाची को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संदीप अयाची पर दुष्कर्म का आरोप है कि उन्होंने पुलिस विभाग में पदस्थ एक महिला आरक्षक को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार कई वर्षो तक दुष्कर्म किया था। महिला आरक्षक ने कटनी पुलिस अधीक्षक को शिकायत की फिर बाद में अपने बयान से मुकर गई थी, महिला आरक्षक ने संदीप अयाची को अपना पिततुल्य बताया ,तभी से वह सुर्खियों में आ गई थी।



