जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस क्षेत्रीय संचालक ने किया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संभाग जबलपुर डॉ सजंय मिश्रा ने ब्यौहारबाग स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस मौके पर डीआईओ डॉ शत्रुघन सिंह दाहिया, एसएमओ (डब्ल्यूएचओ) डॉ जलज खरे,शाला प्रिंसिपल एस के शर्मा, उपस्थित थे।


