धुआधार तक जागरूकता रेली का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण भेड़ाघाट। स्वच्छ अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कचरा मुक्त शहरो के लिये नागरिको की जिम्मेदारी बढाने वाली गतिविधियो को बढावा देने के उदेश्य से नगर परिषद भेडाघाट के बस स्टेंड से धुआधार तक जागरूकता रेली का आयोजन किया गया एवं सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया रेली में निकाय क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि एवं युवा साथियो द्वारा भाग लिया गया कर्यालय में अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी उपाध्यक्ष जगदीश दाहिया पूर्व उपाध्यक्ष किशोर दुबे ,पूर्व अध्यक्ष दिलीप राय, समस्त पार्षद आशीष जैन निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम सिंह झारिया इंजी सुश्री निधि परोहा नोडल अधिकारी सुनील बैरागी शुभम ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी एवं निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।



