जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टमाटर के प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन से बेहतर लाभ प्र्राप्ति- डॉ शर्मा

कृषि विज्ञान केन्द्र में टमाटर उत्पादन व प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर में ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ अंतर्गत ‘‘टमाटर उत्पादन व प्रसंस्करण’’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा के मुख्यआतिथ्य में हुआ। मुख्यअतिथि कृषि विस्तार सेवायें डॉ. शर्मा ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुये कहा कि टमाटर एक मुख्य सब्जी फसल है, इसका वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन कर, हम अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। इसका प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन कर, हम बे-मौसम में बेहतर लाभ कमा सकते है। केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. रश्मि शुक्ला ने अपने उद्बोधन में टमाटर के प्रसंस्करित उत्पादों सॉस, चटनी व सूखा पावडर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजक आर.एस. कटारा संयुक्त संचालक उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण, जबलपुर संभाग द्वारा ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ विषय पर विस्तार से कृषकों से चर्चा व इसका महत्व व योजनाओं के विषय में बताया। साथ ही टमाटर की खेती में उन्नत तकनीकी का उपयोग करते हुये अच्छा मुनाफा कमाने के टिप्स दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अक्षता तोमर, डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. नीलू विश्वकर्मा, डॉ. निहारिका शुक्ला, डॉ. नितिन सिंघई, पूजा चतुर्वेदी, तथा कृषि उद्यानिकी विभाग से सुप्रिया जोशी आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88