इंडियन पीपुल्स पार्टी आगामी के विधान सभा चुनाव में सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स पार्टी आगामी के विधान सभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर आपना उम्मीदवार उतारेगी। इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं . पुरूषोत्तम तिवारी ने आगे जानकारी दी कि 4 सितंबर को भोपाल में की गई इंडियन पीपुल्स पार्टी की घोषणा ऑटो रिक्शा के पीछे पोस्टर लगा 25 सितंबर से मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। 02 अक्टूबर गांधी जयंती को साइकिल रैली निकाल कर नए सदस्यों को जोड़ेंगे। प्रदेश के 38 जिलों में संगठन के पदाधिकारी मनोनीत किए गए इंडियन पीपुल्स पार्टी से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दें 9993815133 सकते है। इडियन पीपुल्स पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी मूल भावना में सबसे निचले तबके को भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है , ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुद को पराया न समझे । जैसा कि पार्टी के नाम में ही निहित इंडियन से पता चलता है कि भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ना चाहिए , ताकि मुट्ठी भर लोग विधान सभा और संसद में बैठकर बहुतांश जनता के बारे में मनमाना फैसला न ले। युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।



