मझंगवा थाना अंतर्गत 25 वर्षीय युवक की पत्थर पटककर हत्या:आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण न प्र। जिले के मझंगवा थाना अंतर्गत 25 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से सिर पर पत्थर पटककर हत्या करने की घटना से सनसनी फ़ैल गई। मझंगवा थाना से मिली जानकारी अनुसार शराब दुकान के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान आशीष पिता नरोत्तम चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी देवरी सतधारा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है साथ ही जिस पत्थर से युवक के सिर पर वार किया गया वह पत्थर भी पुलिस ने बरामद किया। युवक की हत्या किन लोगों ने की और किन कारणों से हुई फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाया गया। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए उक्त प्रकरण को जांच में लिया है।





