विकास सोनकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जबलपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर। आम आदमी पार्टी के जबलपुर नगर अध्यक्ष विकास सोनकर ने पार्टी पद और पार्टी से त्याग पत्र देकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कोमल अहिरवार से सदस्यता ली। मध्यप्रदेश अध्यक्ष कोमल अहिरवार ने विकास के निस्वार्थ समर्पण भाव को देखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के अनुमोदन पर विकास सोनकर को जबलपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदरी सौंपी, इस सुअवसर पर पार्टी के मध्यप्रदेश कार्यकार्णी सदस्य फरुख खान, आशीष भाई, विरेश सेन, संभाग उपाध्यक्ष सुरेश अहिरवार, संभाग सचिव अनुराग चौधरी, विक्रम सूर्यवंशी, जिला प्रभारी इमरान खान, अध्यक्ष नवीन बौद्ध, नगर अध्यक्ष राहुल राज, नगर प्रभारी तारीक खान, महबूब खान, सचिव संदीप बौद्ध, दिनेन्द्र बौद्ध, गगन, प्रिंस, राहुल, यशवंत ने जिला अध्यक्ष श्री विकास सोनकर जी को बधाई दी।



