कृषि विस्तार अधिकारी रमेश कुमार पाठक हुये सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की सिहोरा तहसील में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी 38 वर्षो कि सेवा करने के बाद 30 सितम्बर 2022 को सेवानिवृत्त होने पर कृषि विभाग ग्रामीण मझौली से कार्यालय के लोगों ने रमेश कुमार पाठक को पुष्प माला पहनाकर स्वागत वन्दन के साथ विदाई दी।इस कार्यालय में लम्बे समय तक निष्ठा पूर्ण रूप से सेवा व कार्य भार वहन करते हुए अपना जीवन लगा दिया। आपके अच्छे कार्य की प्रशंसा व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कृषि विभाग अनुविभागीय अधिकारी मनीषा पटैल कार्यालय सिहोरा व वरिष्ठ अधिकारी डीके श्रीवास्तव के साथ जिला पंचायत सदस्य डॉ राजेश सिंह ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष श्री सेन के साथ साथ कृषि विभाग के कर्मचारी अधिकारीगण ने निष्ठा पूर्ण कार्य करने व लम्बे समय तक शासकीय सेवा दी। आप कार्यालय के लिए एक मिशाल हैं आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं के साथ सभी ने पुष्प माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर विदाई दी।




