नवरात्रि पर्व दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी की यातायात व्यवस्था, बनाने डायवर्सन पाईट

जबलपुर दर्पण। नवरात्रि पर्व दौरान शहर के सार्वजनिक स्थानों/मंदिरों में दुर्गा जी की प्रतिमाएं रखी गई हैै। जिनके दर्शन हेतु भारी संख्या में देर रात्रि तक श्रद्वालुओं की भीड़-भाड़ रहती है। व्यवस्थित यातायात हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन पाईट लगाये जावेगें । जिनमें यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
1- बडी खेरमाई ,बूढी खेरमाई मंदिर यातायात व्यवस्था-भानतैलया , बकरा मार्केट ,अनवरगंज से बडी खेरमाई की तरफ एवं मछली मार्केट ,मिलौनीगंज चौक ,चारखंबा से बूढी खेरमाई की तरफ चार पहिया/ तीन पहिया वाहन प्रतिबधित रहेगे ।
2-गढाफाटक महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था- शंकर घी भंडार, चरहाई क्रासिंग, लोहिया पुल, रानीताल चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे। अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।
3-पड़ाव महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था-शंकर घी भंडार, पाण्डे चौक, आगा चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे। अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।
4-कछपुरा महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था-मेहता पेट्रोल पंप क्रासिंग, मेहता पेट्रोल पंप अंदर क्रासिंग, दरयानी कोचिंग क्रासिंग पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे । अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।
5-सुनरहाई एवं नुनहाई दुर्गा प्रतिमा यातायात व्यवस्था-कमानिया गेट, सराफा चौक, राजारसगुल्ला, हितकारिणी स्कूल, खटीक मोहल्ला पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे । अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।
6-मुख्य बाजार बडा फुहारा यातायात व्यवस्था- सुपर बाजार ,कछियाना क्रांसिग,ं गंजीपुरा, तुलाराम चौक, पाण्डे चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/तीन पहिया वाहन बडा फुहारा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे ।
7- सदर बाजार यातायात व्यवस्था – पंेंटी नाका चौक, टीआई क्रंासिग, जयसवाल पेट्रोल पंप पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/तीन पहिया वाहन सदर बाजार की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे ।
8- समस्त रूट की सवारी बसे आईएसबीटी दीनदयाल से पाटन एंव कटंगी बायपास होकर आवागमन करेगी, शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी।
9- समस्त प्रकार के भारी वाहन देर रात्रि तक नो एन्ट्री पाइन्ट पाटन, कटंगी, अमखेरा, अंधमुख, बरगी हिल्स, सगड़ा, एकता मार्केट, महाराजपुर, खमरिया बायपास, से जब तक शहर मे भीडभाड रहेगी, प्रतिबधित रहेगें। अतिआवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, प्रतिबधिंत नहीं रहेगें।
संस्कारधानी वासियों से विनम्र अपील है कि नवरात्रि पर्व दौरान वैकल्पिक/परिवर्तित मार्गो का उपयोग कर यातायात को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।
यातायात व्यवस्था सम्बंधी सुझाव अति.पुलिस अधीक्षक यातायात- 9479994012, उप.पुलिस अधीक्षक यातायात (मालवीय चौक)-9479993879, उप.पुलिस अधीक्षक यातायात (गढा, घमापुर)-7587632881, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक-7587616508, थाना प्रभारी यातायात गढा- 7049112700, थाना प्रभारी यातायात घमापुर- 9479993942 दिये जा सकते हैं।



