जबलपुर में ‘डेंगू ड्राई डे’, स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित रोगों के खिलाफ छेड़ी मुहिम

जबलपुर दर्पण । संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल के निर्देषानुसार प्रत्येक सप्ताह के किसी एक दिवस को डेंगू ड्राइव/ड्राई डे के रूप में मनाया जाना है।
डॉ संजय मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर के निर्देषन में षहरी क्षेत्र/ ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक बुधवार को डेंगू ड्राइव/ड्राई डे के रूप में मनाया जाना है। जिसमें शहरी क्षेत्र में डेंगू, चिकुनगुनिया रोगी पाये जाते है उन्हे चार जोनों में रांझी/आधारताल/दमोहनाका/गढा में बांट कर संयुक्त टीम लगाकर जिसमंे मलेरिया विभाग/ एम्बेड परियोजना /नगर निगम के द्वारा लार्वा सर्वे विनष्टीकरण एवं जन समुदाय को स्वास्थ्य षिक्षा दी जा रही है। रांझी टीम के द्वारा बडा पत्थर चंद्रषेखर आजाद वार्ड के पास श्रीमति सुमन कोल सहायक मलेरिया अधिकारी जबलपुर एवं अनिल उसराठे के नेतृत्व में एवं आधारताल टीम के द्वारा रामबिहारी पटेल के नेतृत्व में ष्याम सिंह का बाडा मोतीनाला में भ्रमण कर एवं दमोहनाका टीम के द्वारा चेरीताल खेरमाई मंदिर के पास योगेष कपूर के नेतृत्व में एवं गढा टीम के द्वारा गढा रामनगर मे सुषील कुमार गर्ग के नेतृत्व में तथा डॉ. सत्येंद्र पांडेय/डॉ. वगिषा रावल सीनियर साइंटिस्ट आई.सी.एम.आर जबलपुर टीम के द्वारा लार्वा के नमूने एकत्रित किये गये। जन समुदाय को मच्छर से होने वाली बीमरियां एवं मच्छर उत्पत्ति स्थलों की जानकारी दी गई तथा लार्वा की पहचान एवं विनष्टीकरण की जानकारी दी गयी।
मलेरिया निरोधक माह जून आज दिनांक 18.06.2025 को अजय कुरील जिला मलेरिया अधिकारी /नवीन यादव के द्वारा गढा /दमोहनाका टीम के कार्य की समीक्षा की गई तथा जन समुदाय को मच्छर से होने वाली बीमरियां एवं मच्छर उत्पत्ति स्थलों की जानकारी दी गई तथा लार्वा की पहचान एवं विनष्टीकरण की जानकारी दी गयी एवं जन समुदाय को स्वास्थ्य षिक्षा दी गयी तथा जबलपुर नगर निगम टीम के द्वारा कीटनाषी दवा का छिडकाव किया गया।



