अवैध कट्टा,पिस्टल लिए दो आरोपियों को संजीवनीनगर पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। संजीवनी नगर थाना प्रभारी सुश्री शोभना मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 युवक बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल में बहदन पुल रेल्वे ट्रेक के पास कोई अपराध करने की नीयत से हथियार रखे खड़े है। सूचना पर दबिश दी गई जहां 2 लड़के पल्सर बाईक लिए खड़े दिखे पूछताछ में अपना नाम विनय साहनी उम्र 22 वर्ष निवासी पटेल नगर ज्ञानगंगा स्कूल के पीछे महाराजपुर तथा मंगल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी आश्रम दर्शनी थाना सिहोरा बताया तलाशी लेने पर विनय साहनी कमर में पिस्टल मिला पिस्टल को चैक करने पर चेम्बर में एक कारतूस एवं मैगजीन में 5 कारतूस मिले मंगल चौधरी की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा जिसके चेम्बर में एक कारतूस लोड मिला है। दोनों आरोपियों से देशी पिस्टल एंव 1 कट्टा तथा 8 कारतूस सहित बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा,पिस्टल एवं कारतूस कहां से एवं कैसे प्राप्त किये के संबंध में पूछताछ जारी हैं।


