चोरी की रेत टैक्टर ट्राली में लोड करके बेचने जा रहा टैक्टर चालक पुलिस गिरफ्त में:टैक्टर ट्राली रेत सहित जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बरगी थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नम्बर का महिन्द्रा टैक्टर जिसकी ट्राली में अवैध चोरी की रेत लोड कर मोठार की तरफ जा रहा है। सूचना पर बताये स्थान पर नाकेबंदी करके ट्रेक्टर ट्राली को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपचंद मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अंडिया थाना चरगवा बताया ट्राली में लोड रेत के संबंध में पूछताछ पर उक्त ट्रेक्टर ट्राली सोनू पटैल निवासी बरगी की होना एवं सोनू पटैल के कहने पर टेमर घाट से रेत चोरी कर बेचने के लिये ग्राम मोठार लेकर जाना बताया,आरोपी ट्रेक्टर चालक से ट्रेक्टर ट्राली मय रेत के जप्त करते हुये ट्रेक्टर चालक एवं मालिक के विरूद्ध धारा 379, 414, 34 भादवि तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।


