गांधी जयंती के उपलक्ष्य में माँ नर्मदा रहत क्लिनिक का हुआ उद्धाटन

जबलपुर दर्पण। रोटरी प्रीमियर क्लब, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, व अस्पताल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में माँ नर्मदा रहत क्लिनिक का उद्धाटन आईएमए हॉल में किया गया। मानवता सेवा के तहत जबलपुर में करीब 70 से अधिक अस्पतालों को पंजीकृत किया गया। जहां जरुरतमंदों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इस राहत क्लिनिक का उद्धाटन राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के मार्गदर्शन में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, अधिवक्ता वरुण तंखा, डॉक्टर अमरेन्द्र पांडे, डॉक्टर जतिन धीरावाणी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने किया। कार्यक्रम में वर्जुअल उपस्थित रहे स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग, डॉक्टर नरेश त्रेहान मेंदाता डारेक्टर , जस्टिस राजेन्द्र मेनन, डॉक्टर वाजपेई, डॉक्टर अनंत मोहन एचओडी एम्स, लेफ्टिनेंट जर्नल अजय सिंग ने मुक्त कंठ से कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत रोटरी प्रीमियर के सचिव श्री आशुतोष प्यासी, उपाध्यक्ष सार्थक सेठी, श्रेयस धर्माधिकारी, शिवेंद्र पांडे द्वारा किया गया तथा साथ मौजूद रहे अभू फ़ौजदार, भवनीत दुआ, स्पर्श नाइक, एस.के. श्रीवास्तव, चमन राय, शंकल्प कोचर, डॉक्टर अभिलाष शंकरन,डॉक्टर मोहशिन अंसारी,अमित जैन,एकांश ड़ेंगरा, हर्षित बारी,आयुष शुक्ला, शाश्वत अवस्थी,राहुल गुप्ता,संतेज सेठी,रजुल करसोलिया,रमेंद्र करसोलिया,अंशुल चावला,शुभम सिद्धा,दीप मुखर्जी, एन के श्रीवास्तव,अंकुर महेश्वरी, गीता शरद तिवारी, आशीष शुक्ला यश भारत
अमरीश मिश्रा, मनोज पटेल आदि उपस्थित रहे।



