अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आदिवासी समाज द्वारा चौरई ठाना से नर्मदा दर्शन पदयात्रा का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण नप्र। आदिवासी समाज के तत्वाधान में ग्राम चौरई ठाना से मां नर्मदा के दर्शन करने पदयात्रा का शुभारंभ दिनांक 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार से किया गया। पदयात्रा चौरई ठाना से सिग्रामपुर, सहराना, गुबरा, कटंगी से होते हुए रात्रि में पाटन पहुंची जहां समाज के लोगों द्वारा यात्रियों का स्वागत सत्कार कर पाटन सामुदायिक भवन में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई पद यात्रा में मातृशक्ति पित्रशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं जगह-जगह धर्म-आचार्यों, पद यात्रियों का गोंडी धर्म आचार्यों का तिलक वंदन कर फूल मालाओं से उनका स्वागत कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अनेकों ग्रामीणों ने पदयात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लिया। दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश आदिवासी संघ पाटन के द्वारा सामुदायिक भवन पाटन में उनके ठहरने एवं भंडारे की व्यवस्था की गई रात्रि विश्राम कर सुबह दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को प्रातः7:00 बजे मां नर्मदा दर्शन करने पदयात्रा प्रारंभ हुई जो पाटन से उड़ना, बरोदा, छेड़ी,स्टेशन चौराहा होते हुए सरस्वती घाट पर मां नर्मदा की सुमरनी कर समापन किया गया। प्रकाश सिंह कुलस्ते, प्रकाश करपेती, मंगल मरकाम, जयदेव सिंह,भगवान दास, जगदीश ठाकुर, राहुल सिंह उरेती, राहुल सिंह, रंजीत पार्षद, राहुल (दस्सू) नीकराम सर, दिनेश सिंह, राजकुमार, गोलू, रामश्याम, मोहन बाबू, अर्जुन सिंह, श्रीकांत, जय सिंह, गुमान सिंह,गुलाब सिंह, इंदल सिंह, राजाराम धुर्वे, अमर सिंह अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88