जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया वोकल फार लोकल कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण नप्र। पीएम के आव्हान पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपा राव के नेतृत्व में वोकल फार लोकल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं द्वारा स्टाल लगा कर हाथ से बनी वस्तुओ का विक्रय किया गया।कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद राकेश सिंह ने महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की स्टाल पर जाकर जानकारी लेकर बहनों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी बहनें उपस्थित थीं।



