संत रविदास व महर्षि वाल्मीकि की फोटो मंदिरों में लगाने हेतु भेंट करेगा: युवा विचार मंच

जबलपुर दर्पण। बाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर स्वर्गीय दादा वीरेंद्र शुक्ला जी की प्रेरणा से संत रविदास विचार मंच के द्वारा तय किया गया है कि सभी हिंदू मंदिरों में युवा विचार मंच के द्वारा संत रविदास जी व महर्षि वाल्मीकि की एक-एक फोटो मंदिरों में लगाने हेतु भेंट की जावेगी, जिससे आने वाली पीढी का हिन्दू धर्म गुरूओ, संत महात्माओ से परिचय होगा। इसी की शुरुआत आज रामायण मंदिर हनुमान मठ देवताल से स्वामी विश्वनाथ पुरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा बाल्मीकि जी की फोटो लगाने की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम मैं प्रमुख भूमिका मदन दुबे एडवोकेट सिद्धार्थ शुक्ला , सत्य प्रकाश यादव , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्कृत भारती डॉ मनोज पांडे, मनोज कुशवाहा,।वर्क एंड क्लीन परिवार के एडवोकेट अमित सिंह, कार्यक्रम संयोजक श्री विवेक अहिरवार, मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक विकल खटीक, संजय तिवारी , गुड्डू बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि, खेमचंद बाल्मीकि विनोद चौधरी ,शनि बाखरू उपस्थित रहे। संचालन एड अरविंद दुबे आभार मदन दुबे ने किया।



