अंतर महाविद्यालय संभाग स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता संपन्न

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 07ः00 बजे अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगता श्री रोहित कौशल वित्त नियंत्रक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य एवं संचालक डॉक्टर विशाल बनने की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। क्रॉस कंट्री दौड़ में जबलपुर विश्वविद्यालय से संबंधित कटनी नरसिंहपुर मंडला डिंडोरी जबलपुर ज़िले से आए क़रीब 48 छात्राओं एवं 73 छात्र ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मुख्यातिथि महोदय द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न महाविद्यालय पधारे क्रीड़ा अधिकारी डॉ ज्योति जून करें, अवधेश दुबे, कमलेश दुबे गुणवंत सिंह डॉ रमेश शुक्ला डॉक्टर विवेक जयसवाल डॉक्टर सुनील दत्त लखेरा डॉक्टर ज्योति जाट, डॉक्टर शालिनी यादव, विजेंदर यादव डॉक्टर सचिन कोस्टा संदीप, रोहिला उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का निर्णायक पी चैटर्जी श्री दुर्गा श्री दिलीप संजय राणबारे काशी प्रसादश्री सुदर्शन सिंह ठाकुर कन्हैया राठौर थे। पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम, राम सिंह द्वितीय, खेम सिंह तृतीय, अनिमेष चतुर्थ, पवन कुमार, पंचम और नीलू चौधरी छठवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रौशनी प्रथम आरती सराट कर, द्वितीय, अंशिका तृतीय, राधा मरकाम, चतुर्थ, प्रीति यादव पंचम और सुषमा बैस छठवें स्थान पर रही।



