शालेय परिवार ने दी भावभीनी विदाई
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन और प्रांतीय महामन्त्री ज़ियाउर्रहीम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज एकीकृत माध्यमिक शाला पश्चिमी करियापाथर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती अरुणा रावतेल को पुष्प गुच्छ, पुष्प माला पहनाकर , शाल श्रीफल और गिफ्ट भेंट कर समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गयी l अरुणा रावतेल ने शाला में 15 वर्षों तक सामाजिक विज्ञान विषय में अध्यापन कार्य के साथ ही विभिन्न गतिविधियों में पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया l जो हमेशा शालेय परिवार के द्वारा स्मरण/ याद रखा जाएगा l इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती ज्योति रॉव , प्रधान अध्यापिका श्रीमती छाया जैन, रॉबर्ट मार्टिन, ज़ियाउर्रहीम, मोनिका सोनी ,पदमा मालविया, मन्जू लता सोनी,अमीता केसरवानी,पूजा सोनकर,शबनम कुरैशी, हरीशचंद्र वर्मा,मम्ता श्रीवास्तव ,रिक्तता हैमिल्टन,सीमा तीवारी, कृष्णा रत्नाकर,राम शंकर सारंगी, रश्मि गुप्ता, राधा सोनकर, फ़रज़ाना बानो, राकेश श्रीवास, गुडविन चार्ल्स, दीपेश जैन आदि ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l



