जेडीए में भ्रष्टाचार का बोलबाला
जबलपुर दर्पण। नगर विकास प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा शासन की ओर से चलाया जा रहा, 30 वर्ष से अधिक पुराने लीज धारकों को फ्री लीज होल्डर की सुविधा में कुछ भ्रष्ट कर्मचारी लटका-अटका-भटका कर अपनी-अपनी जेबों को गर्म करने में लगे हुए हैं। जिम्मेदार बाबू और आफिस में कार्यरत चपरासी तक अब दलालों जैसा काम कर रहे हैं, रकम वसूली करके खुद व अधिकारियों को मालामाल कर रहे हैं। लीज धारकों को परेशान कर रहे हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई को खुले आम लूटने में लगे हुए हैं। उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोने का भी डर नहीं सताता। समाज सेवा एवं ईमानदार राजनीति का दम्भ भरने वाले नेताओं व अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जाता। अब देखने वाली बात है कि इन भ्रष्टाचारियों पर प्रशासन की कब लगाम लगेगी।



