जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शिव शक्ति दुर्गा समिति ने महाआरती की

जबलपुर दर्पण। शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति में जितेंद्र सिंह भाटी एवं सचिन परिहार के द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री काके आनंद पूर्व पार्षद एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लवलीन आनंद दयानंद सरस्वती वार्ड की पार्षद ने माता रानी की महाआरती की जिसमें क्षेत्रीय माता बहने महाआरती में शामिल हुई एवं माता रानी का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर चमन सिंह विजय सिंह धनराज सिंह दीपक सुनील राजपूत श्रीमती विमला ठाकुर इत्यादि ने अंबे शक्ति रानी की महा आरती में शामिल रहे अंत में माता रानी का आशीर्वाद लेकर प्रसाद भी ग्रहण किया।



