डॉ. पी. बी. शर्मा बने अधिष्ठाता

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन के द्वारा कृषि महाविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता का महत्वपूर्ण पद का दायित्व, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, शस्य विज्ञान विभाग, डॉ. प्रभात भानु शर्मा को सौंपा गया। डॉ. पी. बी. शर्मा, वर्ष 1983 से शासकीय सेवा की यात्रा रिसर्च एसोसियेट से प्रारंभ की। आपने, अपने 39 वर्ष के कार्यकाल में अनेक राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं में वैज्ञानिक एवं वरिष्ट वैज्ञानिक, की भूमिका निभाई। आपके द्वारा वर्ष 1982 से वर्ष 2001 तक अखिल भारतीय फसल अनुसंधान परियोजना आइल सीड्स में अपनी सेवाये प्रदान की। इसके उपरांत वर्ष 2001 से 2007 तक कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन, गुना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सेवायें प्रदान की। तद्उपरांत क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र पवारखेड़ा होशंगाबाद में प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रभारी प्रक्षेत्र के रूप में वर्ष 2009 से 2014 तक उल्लेखनीय सेवायें दी। वर्तमान में आप विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष के पद पर सेवाये दे रहे हैं, साथ ही विश्वविद्यालय एवं शस्य विज्ञान विभाग में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रभारी जैसे ए.सी.आर.पी. ऑन एग्रोमेट्रोलाजी, चीफ एग्रोनामिस्ट, एआईसीआरपी ऑन इन्टीग्रेटेड फार्मिग सिस्टम, प्रमुख वैज्ञानिक, एआईआरपी आर्गेनिक फार्मिग परियोजना इस प्रकार डॉ. शर्मा द्वारा कृषि शिक्षा अनुसंधान व विस्तार के क्षेत्र में अद्वितीय सेवायें प्रदान की हैं। आपके कृषि महाविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, संचालक, वैज्ञानिक, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शुभकामनायें एवं बधाईयां प्रेषित की।



