अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोहला बरगी नेशनल हाइवे पर 35 वर्षीय युवक का मिला शव:जांच में जुटी पुलिस 

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाईक सवार युवक की लाश मिलने से हडकंप मच गया। मृतक बरगी गाव का निवासी हैं तत्काल स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे,एसडीओपी श्रीमती भावना मरावी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेष सिह बघेल सहित पुलिस स्टाप घटना स्थल पर पहुंचा, स्थानीय लोगों ने बताया बरगी गांव निवासी अमित पिता केशव तिवारी का पुत्र हैं जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात्रि 9:30 बजे के लगभग अमित खाना खा कर दुकान के लिए घर से निकला था जिसकी बजरंग बाणा के पास चाय की दुकान है। और वह जब छोटे भाई से फोन पर बात करके उसने कहा कि में कुछ देर से पहुच रहा हूँ। कुछ देर बाद जब वह नहीं आया तो घर के लोग परेशान होकर उसे खोजने निकल पड़े। सारी रात उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह बाईक क्र एमपी 49 एमएल 0310 पानी के अन्दर पड़ी हुई दिखी साथ ही सिर में गम्भीर चोटें होने के कारण मृत पाया गया। घटना या दुर्घटना- सिहोरा थाना क्षेत्र में पूछ-ताछ में पुलिस को पता चला कि घटित हुई घटना तेज गति से वाहन चलाने के कारण नेशनल हाइवे पर बने डिवाइडर से टक्कर लगने से मोटरसाइकिल उछल कर पानी में जा गिरी। जिससे युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की प्रशासन से माग- पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटित हुई घटना को लेकर प्रश्च चिन्ह लगाया कि एक्सीडेंट नहीं साजिस के साथ हत्या कर दी गई है। पुलिस घटना को लेकर हर एंगिल से जाच शुरु कर दी है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88