अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राईम ब्रांच एवं नुनसर चौकी की संयुक्त टीम ने पकड़ी 95 पाव देशी शराब

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार देर शाम क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि करारी वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर नुनसर चौकी एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई जहा एक व्यक्ति कार्टून लिये खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम बालमुकुन्द यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ थाना कटंगी बताया। कार्टूनों को चैक करने पर दोनों कार्टूनों में 95 पाव देशी शराब रखी मिली। आरोपी के कब्जे से 95 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के 5 हजार 800 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। शराब तस्कर को रंगे हाथों पकड़ने में नुनसर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी,आरक्षक गगन,अभिमन्यू एंव क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र बिलौहा,धनंजय सिंह,प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र कसाना,आरक्षक मुकुल गौतम, मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88