मझगवा पुलिया के पास दर्दनाक हादसा:फोर व्हीलर गाड़ी की टक्कर से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शहपुरा जिला डिंडोरी निवासी व्यक्ति की जबलपुर से लोटते समय फोर व्हीलर गाड़ी की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। कुण्डम थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार कपिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके मामा का लड़का शारदा उर्फ संजू तिवारी पिता शिवप्रसाद तिवारी उम्र 43 वर्ष निवासी रैयपुरा थाना शहपुरा जिला डिण्डौरी,मामा शिवप्रसाद तिवारी की दवाईयां लेने के लिये अपनी मोटर सायकल से जबलपुर आया था। शाम लगभग 5-45 बजे एक शहपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने उसे मोबाइल पर बताया कि मैं जबलपुर से आ रहा था मेेेरे आगे आगे अपनी मोटर सायकल से तुम्हारे मामा का लड़का शारदा शहुपरा तरफ आ रहा था जैसे ही ग्राम मझगवा के आगे पुलिया के पास पहुॅचे तभी सामने शहपुरा तरफ से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी का चालक तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुये शारदा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे तुम्हारा भाई शारदा रोड किनारे गिर गया है सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ कुण्डम अस्पताल आया जहा पता चला कि भाई शारदा उर्फ संजू तिवारी को जबलपुर रेफर कर रहे हैं कुछ समय बाद शारदा उर्फ संजू तिवारी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिऐ भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



