कियोस्क बैंक संचालक की बाईक की डिक्की से चोरों ने उड़ाए 75 हजार रुपए:आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कियोस्क बैंक चलाने वाले युवक की बाईक की डिक्की से शातिर चोरों ने उड़ाए 75 हजार रुपए। मझौली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार सोनू कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव में कियोस्क बैंक चलाता है। अपने सेंट्रल बैंक के खाता से ग्राहकों को पैसों का भुगतान करने के लिए 75 हजार रूपये निकालकर अपनी बाईक की डिग्गी में रखकर चैन लगा दिया था तभी रौड के उस तरफ खड़े सरपंच अवधेश दुबे ने बुलाया तो वह बाईक छोड़कर सरपंच से बात करने तथा कागज लेने सरपंच के पास चला गया खाद्यान पर्ची लेकर 1-2 मिनिट बाद वापस आया देखा कि उसकी गाड़ी की डिग्गी की चैन खुली थी डिग्गी में रखे 75 हजार रूपये गायब थे उसने गाड़ी के पास से किसी को भागते हुये नहीं देखा न ही उसे किसी पर शंका है। अभी तक पैसों की तलाश करता रहा। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



