खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना पॉजिटिव का ग्राफ…

आज जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के बारह पॉजिटिव मामले सामने आए

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग लैब से आज शुक्रवार को दोपहर प्राप्त हुई जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के बारह पॉजिटिव मामले और सामने आये हैं । पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में बड़ी खेरमाई मन्दिर के गेट नम्बर-दो के सामने रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं । इनमें सात साल की बालिका, 69 एवं 30 वर्ष के पुरुष और 55 एवं 29 वर्ष की महिला शामिल हैं । इस परिवार की 29 साल की एक सदस्य को आज सुबह मिली रिपोर्ट्स में कोरोना संक्रमित पाया गया था । इसी तरह जागृति नगर अमखेरा रोड निवासी पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्यों 50 साल के पुरुष, 45 वर्ष की महिला एवं 26 साल की युवती में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं । अन्य पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में 30 जून को लक्ष्मी परिसर कटंगा में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुआ प्रेमसागर गुप्तेश्वर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, एमईएस जैक राइफल्स में कार्यरत छोटी ओमती उड़िया मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय पुरुष, व्हीजीएस कॉम्प्लेक्स गोरखपुर जार्ज डिसिल्वा वार्ड निवासी 63 वर्षीय पुरुष तथा भानतलैया राधाकृष्णन वार्ड निवासी और भानतलैया में ही चिकन शॉप चलाने वाला 57 वर्षीय पुरुष शामिल है ,जो हाल ही में हरदा से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस आया था एवं हरदा में ही पॉजिटिव मिली रिश्तेदार के सम्पर्क में आया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88