डम्फर चालक ने बाइक सवार दो लोगों को उतारा मौत के घाट:चालक फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोसलपुर ग्राम में लापरवाह डम्फर चालक ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गोसलपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार श्रीकांत चौधरी चंडी मोहल्ला बुढागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करके अपने साथी बाबू वंशकार और संतोष साहू के साथ पैदल सड़क किनारे घर आ रहा था हाईस्कूल तरफ से डम्फर क्रमांक एमपी 20 एचबी 4854 ने लापरवाही से डंफर चलते हुएबस स्टेण्ड की तरफ से हाई स्कूल की ओर आने वाली बाइक क्रमांक एमपी 20 एनबी 1553 को टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति को टक्कर लगने से गिर गये एवं डम्फर में फसी बाइक को घसीटते हुये वहां से भागते डम्फर को श्रीवास्तव के घर के सामने रोका चालक ने अपना नाम दीपक कोल निवासी ग्राम खिरवा बताया तथा अपना डम्फर वहीं छोड़कर वहां से भाग गया। उसने घायलों के पास जाकर देखा तो बाइक चलाने वाला उसका दामाद रामजी चौधरी उम्र 26 वर्ष एवं पीछे बैठा दामाद का दोस्त आशीष चौधरी उम्र लगभग 16 वर्ष दोनों निवासी ग्राम परसेल थाना पान उमरिया जिला कटनी जिन्हें डम्फर क्रमाक एमपी 20 एचबी 4854 के चालक द्वारा तेजी गति से वाहन चलाने के कारण रामजी चौधरी एवं दामाद के दोस्त आशीष चौधरी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है,दोनों शवों को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सिहोरा के मर्चरी में रखवाया है दामाद रामजी चौधरी की मोटर सायकल बुढागर रोड में पड़ी है। पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये डम्फर चालक दीपक कोल के विरूद्ध धारा 279, 304 भादवि तथा 184 एमव्ही एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



