अहमदपुर चरगवां में मोबाईल दुकान में चोरी:नगदी सहित मोबाईल पर चोरों ने किए हाथ साफ

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अहमदपुर चरगवां थाना क्षेत्र के मोबाईल दुकान में चोरों ने बोला धावा,नगदी सहित मोबाईल एवं समान पर किया हाथ साफ, चरगवां थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार दीपक पटैल अहमदपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोबाइल सुधारने का काम करता है। उसकी दुकान एक टीन के टपरे में है। दिनांक 20-10-22 की शाम लगभग 7-30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था आज सुबह दुकान का ताला खोलकर देखा उसके टपरे के बाजू एवं ऊपर की टीन हटी हुयी थी सामान चैक करने पर उसके ड्राज में रखे नगद 4 हजार रूपये एवं पुराना जियो कम्पनी का मोबाइल ईयर फोन ब्लूटूथ वाला गायब था कोई अज्ञात चोर टपरे की टीन हटाकर दरम्यानी रात चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



