अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नगर निगम की तेज रफ्तार कचरा गाड़ी की टक्कर से 35 वर्षीय सौरभ बेन की गई जान

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अहिंसा चौक के पास बीती रात नगर निगम की कचरा गाडी से एक्सिडेंट की खबर सामने आ रही है। विजयनगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि सौरभ बेन उम्र 35 वर्ष निवासी सगड़ा क्रेसर बस्ती थाना तिलवारा को नगर निगम जबलपुर की कचरा गाडी ने अहिंसा चौक में रात लगभग 1-20 बजे एक्सिडेंट हो जाने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सौरभ बेन की मृत्यु हो गयी है सूचना पर पंचनामा
कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



