अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गेट बंद करने के विवाद पर,दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। भेडाघाट थाना अंतर्गत गेट लगाने की मामूली सी बात पर परिवार के ही सदस्यों ने हाथापाई करके किया एक दूसरे को लहूलुहान भेडाघाट थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार चेतराम कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पुस्तैनी मकान में रहता है। आने जाने के लिये एक ही गेट है बीती रात अपने चाचा बलराम के घर से सब्जी लेकर अपने कमरे में आया और गेट बंद नहीं किया था तभी छोटा चाचा राकेश कुशवाहा बोला गेट लगाकर आओ,उसने कहा खाना खाकर गेट लगा दूंगा तो इसी बात पर राकेश कुशवाहा गाली गलौज करने लगा,उसने गालियां देने से मना किया तो लाठी से हमलाकर सिर,हाथ पैर में चोटें पहुँचा दी तथा जान से मारने की धमकी दिया। वहीं राकेश कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चार भाई हैं जिसमें भतीजा चेतराम कुशवाहा उसके घर के बाजू में रहता है घर जाने के लिये एक ही गेट है रात लगभग 10 बजे घर के अंदर वाले कमरे में बैठा था चेतराम बलराम के घर सब्जी लेकर अपने कमरे में आया और गेट बंद नहीं किया उसने गेट बंद करने के लिये कहा तो चेतराम गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो कपड़े धोने की मुंगरिया से हमलाकर सिर में चोट पहुँचा दी उसने बचाव किया तो हाथ के पंजे में चोट आयी है चेतराम बोला कि दुबारा गेट बंद करने के लिये कहा तो जान से खत्म कर दूंगा। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88