प्रेग्नेट बहु को प्रताडित करने वाले सास,जेठ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। समोसे नही बनाने पर सास एवं जेंठ ने प्रेग्नेट बहु के साथ बैल्ट से मारपीट करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। रांझी थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार श्रीमती रिचा जैन उम्र 25 वर्ष निवासी गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक वर्ष पहले अविनाश जैन से प्रेम विवाह किया है शादी के बाद से उसकी सास मणी जैन,जेठ रेशू जैन परेशान करने लगे उसके पति एवं जेठ समोसे बेचने का काम करते हैं। सास एवं जेठ ने समोसे बनाने कहा,प्रेग्नेट होने के कारण उसने मना कर दिया इसी बात पर विवाद करके जेठ रेशू जैन गाली गलोज कर मारपीट करने लगे, सास मणी जैन ने बेल्ट से मारा है जिससे उसे गाल में हाथ में चोटें आई हैं दोनों बोले कि अगर घर में रहोगी तो जान से खत्म कर देगें। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



