प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत दर्शनी पंचायत के हितग्राहियो को कराया गृह प्रवेश

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की सीमा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शनिवार को हितग्राहीयो का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष श्रीमती विद्या चौरसिया,विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया,के साथ जनपद पंचायत मझौली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्रष्टि प्रजापति (डिप्टी कलेक्टर),सरपंच सुमित संतोष राय, ग्राम पंचायत इंस्पेक्टर, सुनील सरावगी,ग्राम पंचायत सचिव भीष्म सिंह, जीआरएस विवेक तिवारी, राजस्व निरीक्षक अधिकारी रामजी तिवारी, पटवारी सुनील साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती साधना राय, सहित जनसेवक के सदस्य अनिल ,धर्मेंद्र ,शिव पटेल, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार मेहरा एवं स्थानीय ग्राम वासियों की उपस्थिति में सभी हितग्राहियो का गृह प्रवेश उत्साह पूर्वक संपन्न कराया गया।





