जुए फड़ पर पुलिस ने मारा छापा:8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े,फड़ से 59 हजार 240 की नगदी जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शक्ति भोग चौक, विजय नगर में जुए फड़ के छापे में पुलिस के हत्थे 8 जुआरी चढ़ गए जिनके कब्जे से 59 हजार 240 रूपये की नगदी जप्त करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विजय नगर थाना प्रभारी श्रीमति संदीपिका ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति भोग चौक के पीछे कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर जुआरियों ने अपने नाम विनय भुर्रक निवासी मालगुजार डेयरी के पास विजयनगर, सुरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी 90 क्वाटर, दुर्गेश गोटिया निवासी लक्ष्मीपुर बड़ीउखरी, प्रदीप पटैल निवासी एसबीआई कालोनी कोतवाली, अनुज पटैल निवासी संगम कालोनी कोतवाली, शैलेन्द्र मिश्रा निवासी संगम कालोनी, मनीष यादव निवासी 527/बी के आगे कोतवाली, अभिषेक पटैल निवासी शिक्षक कालोनी कोतवाली बताये जुआरियों के पास नगद 59 हजार 240 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने में मुख्य भूमिका रही उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाहा, सरस्वती नामदेव, सहायक उप निरीक्षक वेदप्रकाश सचान, आरक्षक नितिन तिवारी, नवीन कुमार, भैरव प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।




