बलेनो कार से अवैध शराब जप्त:कार चालक फरार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जबलपुर से सुन्दरादेही बलेनो कार में अवैध शराब परिवहन की सूचना पर दबिश दी गई लेकिन कार चालक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा अवैध शराब मय के जप्त करने में सफलता मिली है। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीके 2040 में भारी मात्रा में अवैध शराब जबलपुर से सुन्दरादेही जा रही है सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई बेलखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की गई कार चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक तेजी से कार चलाते हुये भागा पीछा करने पर सुन्दरादेही गांव के आगे शरणादि पेट्रोल पम्प के पास कार खड़ी कर चालक भाग गया कार की तलाशी लेने पर सीट एवं डिक्की में 20 कार्टून रखे मिले जिनके अंदर 1 हजार पाव देशी शराब कीमती लगभग 81 हजार रूपये की रखी मिली, उक्त देशी शराब एवं बलेनों कार को जप्त करते हुये आरोपी कार चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये कार चालक की तलाश की जा रही है। अवैध शराब कार सहित जप्त करने में उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, राजेन्द्र बागरी, आरक्षक मनोहर, संदीप, प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।



