पूना गए बुजुर्ग के सूने घर में चोरों ने लगाई सेंध:नगदी सहित चांदी का सामान चोरी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पूना गए परिवार के घर में चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी एवं अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर, माढ़ोताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार देर रात ललित सुराना धनश्री रेसीडेंसी कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बेटे हर्ष सुराना से मिलने अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर पूना गया था पड़ौसियों ने मोबाइल पर बताया कि आपके घर में चोरी हो गयी है वह पूना से वापिस आकर देखा घर की खिड़की एवं ग्रिल टूटी थी,गेट का कुंदा भी टूटा था अंदर जाकर देखा तो आलमारियों के लॉकर टूटे थे सामान बिखरा पड़ा था नगदी एवं चांदी का सामान नहीं था अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



