शराबी कन्टेनर चालक ने 50 वर्षीय व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चंडाल भाटा में एक शराबी ड्राईवर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घर उतार दिया। गोहलपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार देर रात चंडाल भाटा में एक्सीडेण्ट होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को सद्दाम अली गाजीनगर ने बताया कि वह चंडालभाटा में था तभी उसने देखा एक 10 टायरा कन्टेंनर क्रमांक सीजी 04 एन एच 5939 का चालक शराब के नशे में तेज गति से कंटेनर चलाते हुए रोड पर खड़े सुनील सेन उम्र 50 वर्ष निवासी कालादेही खापा थाना बरगी को टक्कर मारकर सिर में पहिया चढ़ा दिया, जिससे सुनील सेन की मौके पर मौत हो गई चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये कंटेनर के चालक के विरूद्ध धारा 304 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



