अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जुआ फड़ पर पुलिस ने मारा छापा:8 जुआरी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह से मिली जानकारी बेलखाडू में टैक्टर एजेन्सी के पीछे जुआ खेलते हुये महेन्द्र प्रधान,गुरू मिश्रा, तरूण साहू, बाराती पटेल, परमलाल यादव, निलेश पटेल, रामकुमार पटेल, संदीप पटेल को पकडा गया, जुआडियो एवं फड से 32 हजार 850 रुपए जप्त करते हुये 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। जुआरियों को पकड़ने में उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले, सहायक उप निरीक्षक अमृत गिरी, प्रधान आरक्षक कमलेश राजभर, उदय प्रताप, आरक्षक राघवेन्द्र, अशुतोष , आशीष, चंद्रकांत की सराहनीय भूमिका रही।



