बेलखेड़ा थाना अंतर्गत दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते आदिवासी से कर दी मारपीट

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत खैरी झुरई पिपरिया में पुरानी रंजिश के चलते महिला एवं उसके परिवार के साथ मारपीट का सनसनी खेज मामला सामने आया है।बेलखेड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार मधूसूदन गोंड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह उसकी मां लीला बाई पानी भरकर घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के परषोत्तम सिंह लोधी तथा सतेन्द्र लोधी मिले जो पुरानी रंजिश को लेकर मां का रास्ता रोक कर गाली गलौज करने लगे तो मां वहां से भागकर घर आ गई कुछ देर बाद परषोत्तम लोधी,सतेन्द्र लोधी, देवेन्द्र लोधी,इन्द्रकुमार लोधी चारों उसकेे घर के सामने आ गये और एक राय होकर उसकी मां को गाली देने लगे वह एवं उसके बड़े पिताजी का लड़का लालू गोंड़ ने उन्हें गालिया देने से मना किया तो लालू गोंड़ को परषोत्तम लोधी ने पकड़ लिया और सतेन्द्र सिंह लोधी ने लाठी से सिर में मारा तथा देवेन्द्र लोधी ने लाठी से लालू को दाहिने कंधे में एवं दाहिने हाथ की कलाई में मारकर चोट पहुॅचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो इन्दकुमार ने पकड़ लिया और सतेन्द्र ने लाठी से उसे दाहिने हाथ की कलाई में मारकर चोट पहुंचा तथा जातिगत रूप से अपमानित करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



