मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ कार्यकारिणी हुई गठित

जबलपुर दर्पण। दीपावली पर मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष एम पी द्विवेदी ने प्रांतीय कार्यकारिणी गठन का संघीय आदेश जारी किया । कार्यकारिणी में 40जिलो के लिपिकों प्रांतीय टीम में शामिल किया है । जबलपुर जिले से प्रमुख रूप से श्री मुकेश चतुर्वेदी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, यूं एस करोसीया वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, प्रदीप पटेल महामंत्री, प्रवीण सोनी उप प्रांताध्यक्ष, राजीव मिश्रा प्रांतीय सचिव का दायित्व निर्वाहन करेंगे, साथ 09 वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, 21 उप प्रांताध्यक्ष, 10 महामंत्री, 17 प्रांतीय सचिव, 20 प्रांतीय संगठन सचिव, 01 कोषाध्यक्ष एवं उपकोषाध्यक्ष मनोनयन किया है। प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी साथियों को शुभकामनाएं एवं बधाई के साथ आशा है कि लिपिक हितैषी न्यायोचित मांगों के संघर्ष में सभी एकजुट होकर सार्थक भूमिका सुनिश्चित करेंगे। संघ के. मार्टिन, एस. एन शर्मा, बी पी दुबे, बुद्धि सागर चौबे, सुशील तिवारी, ओ .पी दुबे, नगीन सोनकर, अखिलेश वर्मा, पुष्पराज पिल्ले, शरफ ओहाब, रामकुमार विश्वकर्मा, युनुस खान, अनिरुद्ध पटेल, ममता धनोरिया, श्रीमती सीमा ठाकुर, ओशीन मेहरा, श्रीमती विजय लक्ष्मी अययर, शिवानी भगत, आर .एन. मिश्रा, राजेश राउत, आलोक दुबे, शशांक तिवारी, शक्ति सिंह, संदीप श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, सुशील तिवारी, मनोज मिटकर, धर्मेंद्र जैन, अनिल गर्ग,अक्षित गौतम, रत्नेश दीक्षित, राम प्रसाद खनाल, एस. सी दास, राजू राजेंद्र पटेल, आर. के. मिश्रा,अजय शर्मा, रवि दुबे, सुशांत शुक्ला जगदीश सेन, राधे नेमा, आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।



