चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के स्थानांतरण के बाद दी गई विदाई

पदस्थापना के दौरान समर्पण भाव से जनहित में दिखाई हमेशा तत्परता
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के विक्रमपुर चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी संजय सोनवानी का स्थानांतरण विगत दिनों छिंदवाड़ा जिले में हुई है।पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने छिंदवाड़ा के लिए अब उनको कार्यमुक्त किया गया है। बताया गया कि पिछले दिनों विक्रमपुर चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था, जहां पर पुलिस स्टाफ जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में चौकी प्रभारी को विदाई देते हुए कार्यकाल की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विजय पटले, जनपद उपाध्यक्ष वा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक निर्मल संत विजय कश्यप, प्रशांत गुप्ता, रामानुज राव, इतलाख खान व विक्रमपुर चौकी एवं थाना शाहपुर का स्टाफ मौजूद रहा।



