दिव्य धर्म यज्ञ एवं भंडारे का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के सतलोक आश्रम किठोदा, सांवेर में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में आगामी दिनांक 07,08 व 09 नवंबर 2022 को विशाल आध्यात्मिक सत्संग, विशाल खुला भंडारा, गरीबदास जी महाराज जी की अमरवाणी का अखंड पाठ,101 जोड़े का सामूहिक दहेज मुक्त विवाह सम्मेलन व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए संत रामपाल महाराज द्वारा मधयप्रदेश के मुख्यमंत्री,समस्त मंत्रिमंडल,विधायक,समस्त राजनैतिक दल, प्रत्येक विभाग के समस्त अधिकारी गण व उनके स्टॉफ सहित,समस्त सरपंच,सचिव, समस्त धार्मिक,सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण पत्र भेजा गया है व साथ ही प्रत्येक जिले के प्रत्येक शहरों,गांवों, गली-मोहल्लों में घर घर जाकर इस विशाल भंडारे का निमंत्रण दिया जा रहा है ।
ये भंडारा सारे विश्व के लिए खुला विशाल भंडारा रहेगा,
जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के आदेशानुसार संगत द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस महाविशाल समागम में पधारने के लिए हाथ जोड़कर निवेदन किया जा रहा है।



